भोजपुरी सॉन्ग “मरद रंगदार” ने मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज और तोशी द्विवेदी की अदाओं ने बनाया गाना सुपर वायरल, देखें VIDEO

एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खासकर युवाओं के बीच “मरद रंगदार..” तेजी से ट्रेंड कर रहा है और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी इस गाने पर हजारों रील बन रही हैं। गाने की धुन और बोल लोगों को बार-बार सुनने पर मजबूर कर रहे हैं।

Mar 26, 2026 - 17:08
Mar 26, 2026 - 17:08
भोजपुरी सॉन्ग “मरद रंगदार” ने मचाया धमाल, खुशी कक्कड़ की आवाज और तोशी द्विवेदी की अदाओं ने बनाया गाना सुपर वायरल, देखें VIDEO

ENTERTAINMENT DESK : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एसआरके म्यूजिक का गाना "मरद रंगदार.." तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी दमदार बीट, आकर्षक बोल और शानदार प्रस्तुति के कारण यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस गाने को मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर और जोशीली आवाज दी है, वहीं वीडियो में तोशी द्विवेदी की शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

भोजपुरी सॉन्ग “मरद रंगदार” ने मचाया धमाल

गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जो युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर राज गुप्ता ने गाने को ऐसा म्यूजिकल टच दिया है, जो सुनते ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, छोटू भारद्वाज के कंपोजिशन ने इस गीत को और भी खास बना दिया है। रिलीज होते ही गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो की बात करें तो इसका फिल्मांकन बेहद आकर्षक तरीके से किया गया है। कनु मुखर्जी और विष्णु कुमार की कोरियोग्राफी ने गाने में एनर्जी भर दी है, जिससे गाना देखने में और भी मनोरंजक हो गया है। संतोष यादव और नवीन वर्मा द्वारा की गई सिनेमैटोग्राफी गाने को हाई क्वालिटी लुक देती है, जबकि हम्मिंग बर्ड वीएफएक्स द्वारा किया गया डीआई वीडियो को और आकर्षक बनाता है। कैमरावर्क विवेक यादव ने संभाला है, जो वीडियो को शानदार विजुअल अपील देता है।

एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। खासकर युवाओं के बीच “मरद रंगदार..” तेजी से ट्रेंड कर रहा है और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी इस गाने पर हजारों रील बन रही हैं। गाने की धुन और बोल लोगों को बार-बार सुनने पर मजबूर कर रहे हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं और “मरद रंगदार..” उसी कड़ी का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है। जिस तरह से यह गाना वायरल हो रहा है, उसे देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में लंबे समय तक छाया रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0