BIG NEWS : बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी, अगले 3 दिन तक इन जिलों में  आंधी-पानी के आसार 

मौसम विभाग की माने तो 29 अप्रैल से 1 मई तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में आंधी, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।  

Apr 28, 2026 - 16:12
BIG NEWS : बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी, अगले 3 दिन तक इन जिलों में  आंधी-पानी के आसार 

PATNA : बिहार में मौसम एकबार फिर बिगड़ने वाला है लिहाजा मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 29 अप्रैल से 1 मई तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कई जिलों में आंधी, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
 
29 अप्रैल कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 अप्रैल को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

30 अप्रैल को भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

30 अप्रैल को भी कई जिलों में यही स्थिति बनी रहेगी। पश्चिम चंपारण से लेकर पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

1 मई को मिल सकती है राहत

1 मई बिहार के कई जिलों में राहत की खबर है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में ग्रीन अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0