नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर संसद में हंगामा, बोलीं एक्ट्रेस - मेरे साथ हुआ धोखा, नहीं बताया गया सही मतलब

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में विवादित बॉलीवुड गीत की कड़ी आलोचना की और खुलासा किया कि इसे बैन कर दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर घिरने के बाद अब एक्ट्रेस नोरा फतेही भी सामने आयी हैं। 

Mar 18, 2026 - 17:22
Mar 18, 2026 - 17:22
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने पर संसद में हंगामा, बोलीं एक्ट्रेस - मेरे साथ हुआ धोखा, नहीं बताया गया सही मतलब

ENTERTAINMENT DESK : दिलकश अदाओं की मल्लिका नोरा फतेही और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी...' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म 'केडी: द डेविल' के इस गाने को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये पूरा मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। 

अश्लील गाने पर संसद में हंगामा

फिल्म 'केडी: द डेविल' के सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी...' के संबंध में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में विवादित बॉलीवुड गीत की कड़ी आलोचना की और खुलासा किया कि इसे बैन कर दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर घिरने के बाद अब एक्ट्रेस नोरा फतेही भी सामने आयी हैं। 

"मेरे साथ हुआ धोखा"

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। एक्ट्रेस का साफ कहना है कि इस पूरे मामले में उन्हें अंधेरे में रखा गया और उनके साथ धोखा हुआ है। नोरा ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर यह साफ किया है कि उन्होंने कभी भी इस हिंदी गाने के लिए शूट नहीं किया था।

नोरा फतेही ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में काफी गुस्से में दिख रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में कहा है कि "मैं यह बिल्कुल नहीं चाहूंगी कि कोई भी यह सोचे कि मैं इस तरह की चीज का समर्थन करती हूं। आप लोगों के विरोध और दबाव की वजह से फिल्म निर्माताओं ने आखिरकार उस गाने को हटा लिया है, जिसके लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करती हूं।"

नोरा ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि "मैं फिर से यह दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैंने इस गाने पर परफॉर्म नहीं किया है और न ही मेरी इमेज (चेहरा) इस्तेमाल करने की कोई अनुमति ली गई थी।" उन्होंने साफ किया कि नोरा ने सिर्फ कन्नड़ में इस गाने को 3 साल पहले शूट किया था और उन्हें कन्नड़ ठीक से आती तक नहीं है।

नोरा की प्रशंसकों से खास अपील

नोरा ने अपने प्रशंसकों और इंटरनेट यूजर्स से अपील की है कि वे उस विवादित गाने को अब और शेयर न करें। उनका कहना है कि जितना ज्यादा इसे शेयर किया जाएगा, उतना ही उस गलत कंटेंट को प्लेटफॉर्म मिलेगा। नोरा ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर उनके चरित्र पर हमला कर रहे हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

नोरा ने आगे कहा कि मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म के गाने के लिए शूटिंग की थी। शूटिंग के दौरान उन्हें लिरिक्स का सही अनुवाद नहीं बताया गया और बाद में मेकर्स ने बिना उनकी जानकारी के उसका हिंदी वर्जन तैयार कर लिया, जिसमें आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

नोरा ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा है कि वे और उनकी टीम भविष्य में इस तरह के प्रोजेक्ट्स और अनुबंधों को लेकर बेहद सतर्क रहेंगे। फिलहाल, फिल्म मेकर्स द्वारा गाना हटा लिए जाने के बाद नोरा ने राहत की सांस ली है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0