Akshaya Tritiya 2026 : चंदन से करें ये आसान उपाय, पूजा में बढ़ेगा भक्ति भाव और शांति, जानिए सही तरीका और महत्व
मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पूजा और अच्छे कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता इसलिए इसे सुख-समृद्धि और शुभ शुरुआत का दिन माना जाता है।
Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बहुत ही शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान, पूजा और अच्छे कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता इसलिए इसे सुख-समृद्धि और शुभ शुरुआत का दिन माना जाता है।
इस साल यह पर्व 19 अप्रैल 2026, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन चंदन से जुड़ा एक आसान उपाय बताया गया है, जिसे श्रद्धा के साथ किया जा सकता है।
चंदन से जुड़ा आसान उपाय
अक्षय तृतीया से पहले घर में चंदन घिसकर इकट्ठा कर लें। पूजा वाले दिन इस चंदन को साफ करके पेस्ट के रूप में तैयार रखें। फिर इस चंदन से भगवान के विग्रह का श्रृंगार करें। सिर से लेकर चरणों तक चंदन का लेप लगाना शुभ माना जाता है। यह केवल सजावट नहीं बल्कि शांति और भक्ति का प्रतीक भी है।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान “राम राम राम राम, हरे हरे” जैसे नाम का उच्चारण और स्मरण और भक्ति मंत्रों का उच्चारण करने की सलाह दी जाती है। इसका उद्देश्य मन को एकाग्र करना और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाना बताया गया है। मान्यताओं के मुताबिक, नाम-स्मरण से मन की चंचला कम होती है और साधना में गहराई आती है।
हालांकि, इस बात को समझना बेहद जरूरी है कि यह एक आध्यात्मिक और भक्ति आधारित परंपरा है, जिसे श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाया जाता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है लेकिन सांस्कृतिक रूप से यह मनोवैज्ञानिक शांति और सकारात्मक से जोड़ा जाता है।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी अक्षय तृतीया से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











