Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार
मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य और दान का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला होता है। यही कारण है कि लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदने के साथ-साथ विशेष रूप से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
Akshaya Tritiya 2026 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और फलदायी पर्व माना जाता है। साल 2026 में यह पावन तिथि 19 अप्रैल को पड़ रही है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह दिन “अबूझ मुहूर्त” के रूप में प्रसिद्ध है यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती।
मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य और दान का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला होता है। यही कारण है कि लोग इस दिन सोना-चांदी खरीदने के साथ-साथ विशेष रूप से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी पूजन की आसान विधि
इस शुभ दिन पर विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। पूजा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :
- सुबह स्नान के बाद साफ-सुथरे पीले या लाल वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थान पर चौकी रखकर उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
- भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
- गंगाजल से अभिषेक कर रोली, चंदन और अक्षत अर्पित करें।
- फूल-माला अर्पित कर दीप और धूप जलाएं।
- “ओम श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।
- खीर और पंचामृत का भोग लगाएं।
- अंत में आरती कर प्रसाद सभी में बांटें।
क्यों है यह दिन खास?
अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता। इस दिन पूजा, दान और खरीदारी करने से घर में धन, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सत्यता और सटीकता की पुष्टि स्वतंत्र रूप से करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











