JPSC-JSSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, CBI जांच और दोषियों पर FIR की मांग
HAZARIBAGH : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी में हुई गड़बड़ियों को लेकर जारी विवाद पर गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में छात्रों के भविष्य के साथ झारखंड सरकार खिलवाड़ कर रही है. रांची में छात्रों के द्वारा जारी प्रदर्शन का भारतीय जनता पार्टी समर्थन करती है.
अधिकारियों पर FIR करने की मांग
जेपीएससी और जेएसएससी में कार्यरत सभी अधिकारी एवं पदाधिकारी को पदमुक्त करते हुए एफआईआर करने की मांग की है. साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि अभय तिवारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अब यह बातें सामने आ रही है कि अभय तिवारी ने अपने परिवार जनों का झारखंड में हुए हालिया कुछ परीक्षाओं में नौकरियां दिलवाई हैं. उससे यह साबित हो जाता है कि इन सभी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है. सरकार सिर्फ खानापूर्ति के लिए सीआईडी जांच करवा रही है.
CID जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही : बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले कुछ परीक्षाओं में सेटिंग का खेल हुआ है. वैसे लोग जो खेल में शामिल थे, उन्हें भारत के कई शहर जैसे पटना, कोलकाता, झारखंड के रांची और देश से बाहर नेपाल तक ले जाकर सवालों का जवाब याद करवाया गया. वैसे छात्र जो सच में मेहनत कर रहे हैं, उनके भविष्य के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया है.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सीआईडी जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. झारखंड में दो एजेंसी जेपीएससी और जेएसएससी हैं, जिनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है. लेकिन दोनों एजेंसी नौकरी बेचने का काम कर रही है. राज्य भर के छात्र परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आंदोलनरत हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











