गढ़वा की छात्राओं की राखी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्नेहभरा जवाब, पत्र लिखकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

रांची: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर गढ़वा स्थित आर.के.सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से जवाब दिया है। छात्राओं काजल कुमारी और महालक्ष्मी केशरी ने रक्षा बंधन पर अपने हाथों से तैयार राखियां मुख्यमंत्री को भेजी थीं। मुख्यमंत्री की ओर से जवाबी पत्र मिलने के बाद विद्यालय परिवार और छात्राओं में खुशी का माहौल है।

Sep 13, 2026 - 21:28
गढ़वा की छात्राओं की राखी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्नेहभरा जवाब, पत्र लिखकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं


रांची :-मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़वा स्थित आर. के. सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं सुश्री काजल कुमारी एवं सुश्री महालक्ष्मी केशरी द्वारा भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का उत्तर पत्र भेजकर दिया है।

पत्र भेजकर जताया आभार

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया और लिखा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है। आपके द्वारा भेजी गई राखी प्राप्त हुई। आपका यह आत्मीय स्नेह एवं अपनापन पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई, इसके लिए हृदय से धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप एवं आपका समस्त परिवार सदैव सुखी, स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे।

विद्यालय परिवार ने जताया आभार

मुख्यमंत्री का पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय की प्राचार्या ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्राओं की राखियों का मान रखना और उन्हें प्रोत्साहन देना पूरे विद्यालय एवं गढ़वा जिले के लिए प्रेरणादायी है। यह संदेश छात्राओं को शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0