गढ़वा में जमीन की खुदाई में मिला लोहे का संदूक, 40 परिवारों ने ठोका दावा; अंदर क्या है बना रहस्य
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित नीचे बाजार में जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का संदूक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राचीन शिव मंदिर के समीप एक घर के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर दबा हुआ लोहे का एक संदूक दिखाई दिया।
गढ़वा:- झारखंड के गढ़वा जिले के रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित नीचे बाजार में जमीन की खुदाई के दौरान लोहे का संदूक मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राचीन शिव मंदिर के समीप एक घर के निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर दबा हुआ लोहे का एक संदूक दिखाई दिया।
संदूक नजर आते ही जेसीबी का काम रोक दिया गया। देखते ही देखते संदूक मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। संदूक को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे पुराना सामान बता रहे थे, जबकि कई लोगों को इसके अंदर कीमती सामान या खजाना होने की आशंका है।
तीन पीढ़ियों से जुड़े करीब 40 परिवारों का दावा
संदूक मिलने के बाद इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बनने लगी। बताया जा रहा है कि तीन पीढ़ियों से जुड़े करीब 40 परिवारों ने लोहे के संदूक पर अपना दावा जताया है। अलग-अलग लोगों के दावे सामने आने के बाद मौके पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।
हाईवे किनारे संदूक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ बढ़ने और विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस ने संदूक को कब्जे में लिया
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन से मिले लोहे के संदूक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जमीन के अंदर दबे इस पुराने संदूक में क्या है।
संदूक के अंदर कोई कीमती सामान, पुराने दस्तावेज या अन्य वस्तुएं हैं या फिर यह महज पुराना लोहे का बक्सा है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल संदूक मिलने के बाद पूरे इलाके में इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

