भाजयुमो जिलाध्यक्ष के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 खोखे बरामद; CCTV से अपराधियों की तलाश
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर से करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के निशान घर के मुख्य गेट से लेकर बेडरूम तक मिले हैं।
वैशाली:- बिहार के वैशाली जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष और हिंदू पुत्र संगठन के संरक्षक राजीव ब्रह्मर्षि के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर से करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के निशान घर के मुख्य गेट से लेकर बेडरूम तक मिले हैं।
घटना सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजीव ब्रह्मर्षि घटना के समय अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने घर के बाहर से लगातार फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता भी बाल-बाल बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शुभांक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजीव ब्रह्मर्षि से घटना की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ और एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से 11 खोखे बरामद किए हैं।
एसएसपी शुभांक मिश्रा के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उसके आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कई तरह के विवाद की बातें सामने आई हैं। हालांकि, फायरिंग के वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने कहा कि उनके कई लोगों से विवाद हो सकते हैं, लेकिन किसी से ऐसा विवाद नहीं है जिसके कारण उनकी जान लेने की कोशिश की जाए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

