गया में चार स्कूली छात्राएं एक साथ लापता, स्कूल जाने निकली थीं, वजीरगंज पुलिस तलाश में जुटी

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शिखर दास नवादा पंचायत के बिहियाइन गांव की चार नाबालिग स्कूली छात्राएं बुधवार सुबह से लापता हैं।

Sep 12, 2026 - 15:46
Sep 12, 2026 - 15:48
गया में चार स्कूली छात्राएं एक साथ लापता, स्कूल जाने निकली थीं, वजीरगंज पुलिस तलाश में जुटी

गयाजी :- 4 नाबालिग छात्राएं स्कूल के रास्ते से गायब गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शिखर दास नवादा पंचायत के बिहियाइन गांव की चार नाबालिग स्कूली छात्राएं बुधवार सुबह से लापता हैं।पूरा मामला क्या है?
परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह चारों छात्राएं रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन जब देर शाम तक वो घर वापस नहीं आईं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।थक-हार कर परिजन वजीरगंज थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।स्कूल में भी नहीं पहुंचीं छात्राएं
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकरदास नवादा स्थित उच्च विद्यालय में जाकर जांच की। प्रधानाचार्य रूपेश प्रसाद ने बताया कि चार में से तीन छात्राएं उनके ही स्कूल की हैं और स्कूल रजिस्टर में वे उस दिन अनुपस्थित मिलीं। मतलब चारों छात्राएं स्कूल तक पहुंची ही नहीं।DSP मौके पर:
मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज DSP अभिनव कुमार खुद थाने पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने छात्राओं के आने-जाने वाले रास्तों, संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू कर दी है और आस-पास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद से बिहियाइन गांव में मातम और चिंता का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0