पूर्णिया में दिल दहलाने वाली वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी 2 साल की बेटी का चाकू से गला रेतकर की हत्या, सिर कटा धड़ मिला
पूर्णिया से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के कारण एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका और उसकी 2 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
पूर्णिया से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध के कारण एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका और उसकी 2 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामला मरंगा थाना क्षेत्र के रहुआ का है। यहां 9 सितंबर को पुलिस को पहले पूजा देवी का सिर कटा धड़ मिला था, जिसके बाद उसकी 2 साल की बेटी का नर कंकाल भी बरामद हुआ।
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी *मरंगा थाना के रहुआ निवासी मोहम्मद मोफिल, पिता मोहम्मद घोलटू* को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर ही महिला का कटा हुआ सिर और उसकी बेटी का कंकाल मिला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने चाकू को पानी में फेंक दिया था।
*क्या है पूरा मामला?*
एसडीपीओ ने बताया कि पूजा देवी का अपने पति से झगड़ा चल रहा था। उसका पति दिल्ली में रहता था। इसी बीच पूजा का आधार कार्ड का काम करने वाले मोफिल से उसका प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध बन गया। इसके बाद पूजा, पहले से शादीशुदा मोफिल पर शादी का दबाव बनाने लगी।
इसी से तंग आकर मोफिल ने प्लान बनाया और पूजा और उसकी बेटी को अगवा कर लिया। फिर धारदार चाकू से पूजा का गला काटकर हत्या कर दी और उसके सिर को दूसरी जगह फेंक दिया। साथ ही उसकी 2 साल की मासूम बेटी की भी बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के शव नहर किनारे अलग-अलग जगहों से मिले हैं।
एसडीपीओ ने कहा कि जिस बेरहमी से ये दोहरा हत्याकांड किया गया है, वो दिल दहला देने वाला है। मामले में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि इस वारदात में और कौन-कौन शामिल है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

