सीआईएसएफ की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, बारिश में 400 केवी विद्युत टावर गिरने से रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मलबा और तार, समय रहते ट्रेनों का परिचालन रोका
वेल्लूर । भारी बारिश के कारण अट्टीपट्टू पुधुनगर रेलवे स्टेशन के समीप 400 केवी विद्युत पारेषण टावर गिरने से रेलवे ट्रैक पर मलबा और तार पहुंच गए। इससे रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। रात्रि गश्त के दौरान सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार की नजर घटना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना देकर ट्रैक पर संभावित हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई। *रात में गश्त के दौरान मिली जानकारी* 8 सितंबर की रात करीब 12 बजे सीआईएसएफ की वीटीपीपी इकाई के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार ने गिरे हुए टावर और रेलवे ट्रैक की स्थिति देखी। उन्होंने तुरंत अट्टीपट्टू पुधुनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर दीपक कुमार को जानकारी दी। *समय रहते रोका गया रेल परिचालन* मलबे और ओएचई लाइन को देखते हुए आपातकालीन यातायात एवं विद्युत ब्लॉक की मांग की गई। प्रभावित रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया, जिससे संभावित दुर्घटना टल गई। घटना की सूचना एनटीईसीएल के प्लांट कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। *कोई हताहत नहीं* समय पर की गई कार्रवाई से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सुबह तक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रही। सीआईएसएफ की तत्परता और सतर्कता ने एक संभावित बड़े रेल हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

