सीतामढ़ी में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, जिला परिषद सदस्य के पति को 8 गोली मारकर भूना, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, पुलिस टीम पर हमला, ट्रैफिक थानाध्यक्ष घायल
सीतामढ़ी से बड़ी खबर - जिला परिषद पति की सरेआम हत्या से दहला जिलासीतामढ़ी में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिला परिषद सदस्य खुश्दिल देवी के पति वैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने 8 गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
सीतामढ़ी से बड़ी खबर - जिला परिषद पति की सरेआम हत्या से दहला जिला*
सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिला परिषद सदस्य खुश्दिल देवी के पति वैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने 8 गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
*कैसे हुई वारदात?*
बताया जा रहा है कि वैद्यनाथ महतो रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
*हिंसा और बवाल:*
हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी और उसे फूंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया।
- ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार का सिर फट गया, अस्पताल में भर्ती
- पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़
- स्थिति को काबू करने के लिए 12 थानों की पुलिस मौके पर
- SP और SDM खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं
*तीन दिन पहले ही हुआ था हंगामा:*
यह हत्या ऐसे समय हुई है जब महज 3 दिन पहले 8 सितंबर को सैकड़ों ग्रामीणों ने डुमरा थाने का घेराव किया था। 28 अगस्त की रात जिला पार्षद के आवास पर हुई गोलीबारी के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में पहले से ही पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

