भारत सेवाश्रम संघ में हिंदू धर्मशास्त्र परीक्षा आयोजित, विभिन्न गुरुकुलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की दी गई जानकारी
गयाजी। भारत सेवाश्रम संघ, स्वराजपुरी रोड, गया की ओर से हिंदू धर्मशास्त्र परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न गुरुकुलों और विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पत्र के साथ भाग लिया। इसमें स्वामी धरनी धराचार्य वैदिक गुरुकुलम, उचिरवां शेरघाटी, राजेंद्र संस्कृत विद्यालय मानपुर, महावीर मध्य विद्यालय गया तथा रामचंद्र सिंह बनवाली बाबा कन्या उच्च विद्यालय, चंदचौरा के विद्यार्थी शामिल हुए।
परीक्षा में वाल्मीकि रामायण, तुलसीकृत रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता और स्वामी प्रणवानंद जी महाराज की जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की जानकारी गहराई से प्राप्त हुई। परीक्षा के बाद आश्रम में विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर बुलाकर पुरस्कृत किया जाएगा तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
परीक्षा का संचालन आचार्य स्वामी वशिष्ठानंद जी महाराज, आचार्य स्वामी रामदेवानंद जी महाराज, आचार्य श्री जयदेव महाराज, आचार्य श्री मोहन महाराज और आचार्य श्री अविज्ञानानंद जी महाराज ने किया। इस अवसर पर आचार्य श्री दुलाल चक्रवर्ती, आचार्य श्री राहुल कुमार, आचार्य श्री अवधेश कुमार, आचार्य धीरज कुमार, आचार्य श्री संजीत कुमार और आचार्य श्री सुनील कुमार ने भी सहयोग किया।