आज से पावरगंज के राजा का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, बैरागी में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की तैयारी पूरी, मुंबई से लाई गई गणपति प्रतिमा

गयाजी। पावरगंज बैरागी में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति जी की भव्य प्रतिमा मुंबई से लाई गई है। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव के कर-कमलों द्वारा गणपति महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन के बाद सभी श्रद्धालु गणपति बप्पा का दर्शन कर सकेंगे। आयोजक देवोत्तम केशरी ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 सितंबर को भगवान गणपति को विशाल मोदक का भोग लगाया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर को 956 प्रकार के शुद्ध भारतीय व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को पंडाल प्रांगण में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग भाग लेंगे। 10 दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन 24 सितंबर को गणपति जी की विदाई के साथ होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन करने और महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Sep 13, 2026 - 19:14
आज से पावरगंज के राजा का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, बैरागी में 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की तैयारी पूरी, मुंबई से लाई गई गणपति प्रतिमा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0