बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा ने बदले उम्मीदवार, अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे नए उम्मीदवार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए और भाजपा के प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ 'बंटी' ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता जताई है।
बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने गुरुवार को नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। हालांकि, अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
हालांकि अभिषेक के नाम वापस लेने के कुछ ही समय बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया प्रत्याशी घोषित कर दिया। सूत्रों की मानें तो अभिषेक के नामांकन के बाद से ही भाजपा के भीतर इसे लेकर मंथन हो रहा था। दिल्ली से ही नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर फैसला लिया गया है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए और भाजपा के प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ 'बंटी' ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपनी असमर्थता जताई है।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का प्रत्याशी बनाया था। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। विनम्रतापूर्वक आग्रह है कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ने में असमर्थ हूं।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0