बांकीपुर में BJP की हार पर सियासी घमासान, बोले अनंत सिंह - जनता नीतीश को हटाए जाने से नाराज, श्याम रजक का भी दो टूक बयान
PATNA : पटना के बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत दर्ज की है। बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद अब राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की है। बताया जाता है कि बांकीपुर में हार को लेकर भी दोनों की बीच चर्चा हुई। NDA की सहयोगी जदयू ने बांकीपुर की हार पर बीजेपी को नसीहत दी है।
बाहुबली और जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते तो बिल्कुल ऐसा नहीं होता। वहीं बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम परिणाम को स्वीकार करते हैं लेकिन इससे किसी को बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है।
'जनता नाराज है' : अनंत सिंह
उन्होंने राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी पर कहा कि सभी तरफ नीतीश कुमार की यही चर्चा है कि हमने (जनता) उन्हें वोट दिया और उन्हें बीच में हटा दिया गया है। इस बात में दम नहीं है। वो अपनी योजना से हटे हैं मगर जनता के बीच में चर्चा है कि उन्हें हटा दिया गया।
अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां यही हाल होगा। जनता में गुस्सा है कि हमनें मुख्यमंत्री किसे बनाया और उन्होंने किसको बना दिया। जनता नाराज है कि हम लोग किसके नाम पर वोट देते हैं और बीच मे वो लोग (पार्टी) बदला-बदली कर देते हैं।
अनंत सिंह बोले- जनता ही अंतिम फैसला करती है
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को जनता ने वोट दिया, वे जीत गए और जिन्हें जनता ने वोट नहीं दिया, वे हार गए। सीधी बात है कि जनता ही मालिक होती है और वही अंतिम फैसला करती है।
दिल्ली में जदयू कार्यालय का निरीक्षण करने और पार्टी गतिविधियों में नीतीश कुमार की बढ़ती सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। नीतीश कुमार जहां रहेंगे, जहां जाएंगे और जहां भी चुनाव लड़ेंगे, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।
समीक्षा करने की जरूरत है- श्याम रजक
वहीं, जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में समन्वय और प्रबंधन की कमी हुई। जनमत का आदर करता हूं, प्रशांत किशोर को बधाई देता हूं। जहां तक हार की बात है इस पर गंभीर रूप से समीक्षा करने की जरूरत है।
तेजस्वी बोले- MLA-MLC दोनों चुनाव हार गई बीजेपी
जनता ने जो भी जनादेश दिया उसको हम एक्सेप्ट करते हैं, लेकिन बीजेपी के प्रति जनता का कितना गुस्सा है वो देखिए। हमने तो कमसे कम MLC में जीत दर्ज की। भाजपा तो MLC और विधायक दोनों का हार गई। सम्राट चौधरी पूरी तरह से फेल हैं। 150 दिन में सम्राट चौधरी का एक काम गिना दीजिए। वो केवल नाकारात्मक राजनीति करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











