भरत तिवारी एनकाउंटर मामला : हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की उम्मीद, याचिकाकर्ता ने पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग, एविडेंस से टेंपरिंग के मुद्दे पर रखा पक्ष
PATNA : पटना हाईकोर्ट में भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले को लेकर दायर आपराधिक रिट याचिका पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है। मामले की याचिकाकर्ता अधिवक्ता वर्षा सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में मेंशनिंग के दौरान पक्ष रखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई के लिए सोमवार या मंगलवार तक तारीख मिल सकती है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 29 जून को कोर्ट ने मामले की स्लिप के माध्यम से पक्ष रखी गई थी। बाद में न्यायालय की ओर से उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। इसी क्रम में उन्होंने कोर्ट में उपस्थित होकर मामले की तत्काल सुनवाई की आवश्यकता बताई।
मां को न्याय दिलाने की अपील
वर्षा सिंह ने बताया कि उन्होंने न्यायालय के समक्ष एक ऐसी मां की पीड़ा रखी, जिसके सामने उसके बेटे की मौत हुई। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को केवल न्याय चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन पुलिस अधिकारियों पर आरोप हैं, उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और निष्पक्ष जांच की दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं।
तंत्र जांच और गिरफ्तारी की मांग
याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में यह भी मांग रखी गई कि मामले में शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए और जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है।
उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखने के बजाय संबंधित लोगों को सौंप दिया गया, जबकि उसे साक्ष्य के रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए था। इन सभी बिंदुओं को न्यायालय के समक्ष रखा गया है।
हाईकोर्ट से जल्द तारीख मिलने की उम्मीद
अधिवक्ता वर्षा सिंह ने बताया कि उन्होंने कोर्ट को यह भी अवगत कराया कि इस मामले में पहले से ही आपराधिक रिट याचिका दायर की जा चुकी है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट भी ऐसे मामलों में पहले हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह देता रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने उनकी दलीलों को गंभीरता से सुना है और उन्हें उम्मीद है कि मामले की सुनवाई के लिए सोमवार या मंगलवार तक तारीख मिल जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











