चंपारण में बड़ा एक्शन: 26 अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन रोका, मांगा गया स्पष्टीकरण
पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के आदेश पर जिले के 26 प्रखंडों के अंचल अधिकारियों और राजस्व पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

डीएम के मुताबिक, सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर लागू करने, दखल-दहानी कराने और भूमिहीन लोगों को भूमि उपलब्ध कराने समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। एक साथ इतने बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद पूर्वी चंपारण के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0