बिहार: बिक्रम में वार्ड सदस्य करीमन साव की कैंची से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में वार्ड सदस्य करीमन साव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अख्तियारपुर मझौली पंचायत के वार्ड संख्या 11 के सदस्य करीमन साव पर बीती रात कैंची से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर का दरवाजा खुलवाकर किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। आरोप है कि हमलावर करीमन साव के घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने के बाद उन पर कैंची से हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने उनके गले और पेट पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बहने लगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर बिक्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल करीमन साव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दतियाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
महाजपुरा गांव से आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को महाजपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के कोरावां गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल के पास से खून से सनी कैंची बरामद की है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात को अंजाम देने के दौरान किन परिस्थितियों में हमला हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय इलाके में भय और तनाव का माहौल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0