बोकारो पुलिस को मिलीं 53 GPS वाली पेट्रोलिंग बाइक, अब ऐप से होगी गश्ती दल की रियल टाइम निगरानी
बोकारो: जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से बोकारो पुलिस को 53 आधुनिक पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस मुख्यालय, रांची और झारखंड सरकार के सहयोग से मिली इन बाइकों को बोकारो पुलिस लाइन में एसपी नाथू सिंह मीणा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बाइकों के मिलने से जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

अब तक 156 आधुनिक बाइकें मिलीं
एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि इससे पहले मई महीने में भी जिले के विभिन्न थानों को 103 मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई थीं। अब 53 नई बाइकें मिलने के बाद बोकारो जिले के थानों को कुल 156 आधुनिक मोटरसाइकिलें सौंपी जा चुकी हैं। इनका इस्तेमाल गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाएगा।
GPS और सायरन से लैस हैं बाइकें
नई पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलों को विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है। इनमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और प्रभावी सायरन की सुविधा दी गई है। जीपीएस के जरिए वरीय पुलिस अधिकारी मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से गश्ती दल की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
इस व्यवस्था से गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की लोकेशन की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही, उनकी ड्यूटी की निगरानी करना भी आसान होगा। पुलिस को उम्मीद है कि इससे गश्ती व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित टीम तक तेजी से पहुंचा जा सकेगा।
त्योहारों में बढ़ेगी पुलिस की गश्ती
आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस गश्ती को और प्रभावी बनाने की तैयारी है। इन आधुनिक बाइकों के जरिए जिले के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्ती तेज करने पर जोर रहेगा।
पुलिस का उद्देश्य चोरी, लूट और छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। नई बाइकों के इस्तेमाल से पुलिस की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0