कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : विशाल टीके और श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में, आज निरुपमा-हरजिंदर से मेडल की उम्मीद

Jul 28, 2026 - 17:59
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : विशाल टीके और श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में, आज निरुपमा-हरजिंदर से मेडल की उम्मीद

SPORTS DESK : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और स्विमिंग में अच्छी शुरुआत की। एथलेटिक्स में विशाल टीके पुरुष 400 मीटर के सेमीफाइनल में पहुंच गए, जबकि श्रीहरि नटराज ने पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

राजेश रमेश 400 मीटर हीट्स से बाहर हो गए और साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में 28वें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडीगिना और अली इमाम ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 के फाइनल में जगह बना ली। दोनों हीट्स में छठे और आठवें सबसे तेज तैराक रहे।

विशाल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विशाल टीके ने अपनी हीट में 46.49 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं राजेश रमेश 47.43 सेकेंड के समय के साथ कुल 17वें स्थान पर रहे और अंतिम-16 में जगह नहीं बना सके।

श्रीहरि सेमीफाइनल में, साजन बाहर

श्रीहरि नटराज ने पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में 55.58 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, साजन प्रकाश पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में 24.94 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में आखिरी और कुल 28वें स्थान पर रहे।

वेटलिफ्टिंग में निरुपमा और हरजिंदर पर नजर

दिन के सबसे बड़े मेडल मुकाबले वेटलिफ्टिंग में होंगे। निरुपमा देवी सेरम महिला 63 kg और हरजिंदर कौर महिला 69 kg फाइनल में उतरेंगी। इसके अलावा बॉक्सिंग में प्रीति पवार, प्रिया घंघास, परवीन हुड्डा, जदुमणि सिंह और कपिल पोखरिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे। एथलेटिक्स में पूजा सिंह हाई जंप और गुलवीर सिंह 10,000 मीटर फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0