CSK vs DC Pitch Report : चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज, यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड
चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन इस बार बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी।
SPORTS DESK : IPL 2026 का 18वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, जो अब तक जीत के लिए तरस रही है तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में दिख रही है।
टीमों का मौजूदा फॉर्म
चेन्नई सुपरकिंग्स का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में 2 जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है और टीम का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में CSK और DC के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से CSK ने 19 मैच जीते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स ने 12 में जीत हासिल की है। पिछले सीजन में चेपॉक में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए थे और CSK को 25 रन से हराया था।
पिच रिपोर्ट
चेपॉक की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन इस बार बल्लेबाजों को भी अच्छा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स असर डाल सकते हैं। छोटी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट्स देखने को मिलेंगे। 170-190 का स्कोर यहां प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











