कोडरमा DC के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, ‘उत्कर्ष गुप्ता IAS’ की फर्जी Facebook ID से भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
कोडरमा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। ‘उत्कर्ष गुप्ता IAS’ नाम से बनाई गई इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने और मैसेज करने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है।
कोडरमा:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। ‘उत्कर्ष गुप्ता IAS’ नाम से बनाई गई इस फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने और मैसेज करने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त की ओर से किसी निजी फेसबुक आईडी के माध्यम से नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, आर्थिक मदद मांगने, पैसे का लेन-देन करने या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के लिए कोई अनुरोध नहीं किया जाता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश के झांसे में न आएं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर संबंधित प्रोफाइल से दूरी बनाए रखें और इसकी सूचना साइबर अपराध से जुड़े अधिकारियों को दें।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी के नाम, फोटो या पद का गलत इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा सकती है। इसलिए किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना पैसे भेजने या निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



