'भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं', बोले डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर लगाया ड्रोन अटैक का आरोप

Jun 12, 2026 - 21:19
'भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं', बोले डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर लगाया ड्रोन अटैक का आरोप

NEWS DESK : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने कल रात होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की लेकिन अमेरिकी सेना ने इसे नाकाम कर दिया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान को अपनी हरकतें जल्द से जल्द सुधारनी चाहिए।

उन्होंने समझौते की शर्तें लीक करने को लेकर भी ईरान की आलोचना की। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की तरफ से मीडिया में जो खबरें और दावे किए गए हैं, वे उस समझौते से मेल नहीं खाते जिस पर दोनों देश तैयार हुए हैं। ट्रम्प का आरोप है कि ईरान ने मीडिया में गलत जानकारी दी है और यह दिखाने की कोशिश की है कि समझौता उसकी शर्तों पर हुआ है, जबकि हकीकत कुछ और है।

इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0