वजीरगंज में दृष्टि रिडक्शन मॉल का हुआ शुभारंभ, त्योहारों पर ग्राहकों को मिलेगी खरीदारी की बेहतर सुविधा
दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर बुधवार को वजीरगंज स्थित मुक्ता कॉम्प्लेक्स परिसर में दृष्टि रिडक्शन मॉल का शुभारंभ किया गया।
वजीरगंज(गया जी) । दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर बुधवार को वजीरगंज स्थित मुक्ता कॉम्प्लेक्स परिसर में दृष्टि रिडक्शन मॉल का शुभारंभ किया गया। पूर्व मुखिया कुमार रूपेंद्र प्रताप ने फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया। इससे पहले पूजा-अर्चना की गई। संचालक मुन्ना कुमार सिंह ने बताया कि मॉल में कम कीमत पर विभिन्न कंपनियों के कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां गर्म कपड़े, पुरुषों की शर्ट, टी-शर्ट सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है। त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों को किफायती दरों पर कपड़े उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार, उमेश कुमार और द राजपूत ऑफ बिहार के संस्थापक ठाकुर मंतोष सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





