Guruwar Ke Upay : गुरुवार रात करें ये 3 चमत्कारी उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत और पूरी होगी हर मनोकामना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर गुरुवार की रात को कुछ विशेष उपाय श्रद्धा और नियम से किए जाएं तो जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और अधूरी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
Guruwar Ke Upay : हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। यह दिन देवगुरु बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जो ज्ञान, धन, सफलता और सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर गुरुवार की रात को कुछ विशेष उपाय श्रद्धा और नियम से किए जाएं तो जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और अधूरी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। खासकर आर्थिक तंगी, करियर में रुकावट या विवाह में देरी जैसी समस्याओं में ये उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं।
1. हल्दी और जल का गुप्त उपाय
गुरुवार की रात सोने से पहले एक तांबे या पीतल के बर्तन में जल भरें और उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें। इस पात्र को अपने सिरहाने रखकर सो जाएं और अगली सुबह इस जल को घर के मुख्य द्वार पर छिड़कें या किसी पौधे में अर्पित करें। (तुलसी को छोड़कर)। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन-संपत्ति के नए रास्ते खोलता है।
2. दीपक और केसर का उपाय
रात के समय घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने या केले के पेड़ के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं। दीपक में रुई की बाती के साथ थोड़ा केसर या हल्दी डालें और ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
इस उपाय से गुरु ग्रह मजबूत होता है और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।
3. पूजा और ध्यान का विशेष उपाय
गुरुवार की रात किसी शांत स्थान पर भगवान विष्णु या गुरु देव की तस्वीर स्थापित करें और घी या तेल का दीपक जलाएं। कुछ समय ध्यान करें और मन से अपनी इच्छाओं को व्यक्त करते हुए आशीर्वाद मांगें। यह उपाय मानसिक शांति देता है और आपकी हर सच्ची मनोकामना पूर्ण करने में सहायक माना जाता है।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय विश्वासों पर आधारित है। इसके परिणाम व्यक्ति की श्रद्धा और विश्वास पर निर्भर करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











