IPL 2026 जीतकर RCB हुई मालामाल, ट्रॉफी के साथ मिला 20 करोड़ का इनाम; जानिए किसे मिली कितनी प्राइज मनी
SPORTS DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है। लगातार दूसरे साल चैंपियन बनने वाली आरसीबी ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ टीम पर करोड़ों रुपये की बारिश भी हुई है।
विराट कोहली की शानदार नाबाद 75 रन की पारी ने फाइनल मुकाबले में टीम की जीत की नींव रखी। ट्रॉफी जीतने के बाद BCCI ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपये
IPL 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद टीम ने इतिहास रच दिया और फ्रेंचाइजी की सफलता में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।
रनर-अप गुजरात टाइटंस भी नहीं रही खाली हाथ
फाइनल में हार के बावजूद गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाली GT ने उपविजेता बनकर भी बड़ी रकम अपने नाम की।
तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी मिला इनाम
तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं चौथे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली।
खिलाड़ियों पर भी हुई धनवर्षा
IPL 2026 में व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों को भी शानदार इनाम मिला।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (वैभव सूर्यवंशी) : 20 लाख रुपये
ऑरेंज कैप विजेता (वैभव सूर्यवंशी) – 10 लाख रुपये
पर्पल कैप विजेता कगिसो रबाडा (28 विकेट) – 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर (MVP) (वैभव सूर्यवंशी) – 10 लाख रुपये
IPL 2026 में जहां RCB ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा, वहीं खिलाड़ियों और टीमों पर हुई करोड़ों की इनामी बारिश ने इस सीजन को और भी खास बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











