गायब छात्र को ढूँढने के लिए जाप पार्टी ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

26 फ़रवरी से गायब छात्र पीयूष कुमार कोंच थाना क्षेत्र के गैनी का रहने वाला है जो मानपुर के विष्णु विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करता है।

Feb 27, 2022 - 07:24
गायब छात्र को ढूँढने के लिए जाप पार्टी ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

गया:

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णु विहार कॉलोनी के किराए के मकान में रहने वाले 14 वर्षीय छात्र पियूष कुमार बीते दोपहर से गायब है। उसके बाद छात्र के परिजनों द्वारा थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी गई लेकिन पुलिस प्रशासन खोजने में विफल साबित हो रही है।
जिसको लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मानपुर के भूसुंडा मोड़ को कई घंटों जाम कर दिया। इसके बाद आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि गायब छात्र का झाड़ी में लावारिस हालत में फेंका हुआ बैग बरामद हुआ है। जिसके बाद परिवार डरे एवं सहमे है। गायब छात्र पीयूष कुमार कोंच थाना क्षेत्र के गैनी का रहने वाला है जो मानपुर के विष्णु विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करता है। बताया जाता है कि 26 फरवरी को छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए पास के एक कोचिंग में अन्य दिनों की तरह 2 बजे गए थे, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो मकान मालिक को शक होने लगा और इसकी तत्काल सूचना परिवार को दी। उसके बाद परिवार काफी खोजबीन की है लेकिन पता नहीं चलने पर स्थानीय थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी लेकिन पुलिस के सुस्त रवैया के कारण आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आज सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे।
वही, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। पुलिस प्रशासन सिर्फ शराब पकड़ने में व्यस्त हैं, जिसका ही नतीजा है कि आए दिन अपराधिक घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हुई है। इधर मानपुर के विष्णु विहार कॉलोनी के रहने वाले छात्र गायब है और पुलिस हाथ पर हाथ धरकर सोई हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चा का बैग भी लावारिस हालत में फेंका हुआ मिला है। जिसके बाद परिवार वाले काफी चिंतित है। लोगों में आक्रोश का विषय बना हुआ है। गया के एसएसपी हरप्रीत कौर से हम मांग करते हैं कि अभिलंब गायब छात्र को खोज निकाले। अगर गायब छात्र का कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी गया की प्रशासन की होगी। अगर 8 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन छात्र को खोज नहीं निकालती है तो जन अधिकार पार्टी सड़क पर उतर कर तमाम लोगों के साथ आंदोलन करेगी।

देशप्रत्र

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0