झारखंड में 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, 11 हथियार और 1,562 कारतूस पुलिस को सौंपे, 'नई दिशा-नई पहल' अभियान को बड़ी सफलता
RANCHI : हेमंत सरकार को ‘नई दिशा- नई पहल अभियान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है. झारखंड के विभिन्न जिलों में सक्रिय कुल 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. 2 महीने के अंदर ये झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. आत्मसमर्पण करनेवालों में एक रीजनल कमांडर (आरसीएम), तीन जोनल कमांडर (जेडसीएम), तीन सब-जोनल कमांडर (एसजेडसीएम), छह एरिया कमांडर (एसीएम) और तीन कैडर स्तर के सदस्य शामिल हैं.
मौके पर राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि मुझे आशा है कि जिन्होंने भी आज सरेंडर किया है उन्हें आज झारखंड सरकार की पॉलिसी का लाभ मिलेगा. बता दें, सरेंडर करने वालों में 14 माओवादी चाईबासा के हैं जबकि 2 लातेहार के हैं. चाईबासा में अब एक्टिव नक्सलियों की संख्या 6 बची है, जबकि पूरे राज्यभर में एक्टिव नक्सलियों की संख्या 20 ही बची है. सरेंडर के दौरान इन नक्सलियों ने कुल 11 हथियार, 38 मैगजीन और 1562 राउंड कारतूस पुलिस के हवाले किए.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











