BIG BREAKING : यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाइवे पर क्रैश, महिला पायलट जख्मी, मची चीख-पुकार
NEWS DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास हुआ। दुर्घटना में विमान उड़ा रही महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल पायलट को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











