BIG NEWS : ईरान तनाव के बीच सरकार का बड़ा ऑफर, LPG छोड़ PNG अपनाने पर मिलेगी 500 रुपये की फ्री गैस
सरकार की इस पहल के तहत प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों ने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए ‘वेलकम ऑफर’ पेश किए हैं ताकि लोग बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) से पीएनजी पर शिफ्ट हो सकें।
NEW DELHI : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस आपूर्ति को लेकर बनी चिंता के बीच भारत सरकार ने एलपीजी संकट से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रसोई और व्यावसायिक उपयोग के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है।
PNG अपनाने पर मिलेगी 500 रुपये की फ्री गैस
सरकार की इस पहल के तहत प्रमुख सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों ने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए ‘वेलकम ऑफर’ पेश किए हैं ताकि लोग बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) से पीएनजी पर शिफ्ट हो सकें। इस योजना के तहत इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) जैसे बड़े गैस सप्लाई नेटवर्क घरेलू उपभोक्ताओं को 500 रुपये मूल्य की मुफ्त गैस दे रहे हैं।
वहीं, व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत देते हुए BPCL ने पीएनजी कनेक्शन के लिए लिया जाने वाला सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, इस पूरे मामले पर सरकार ने कहा है कि स्थिति चिंताजनक है लेकिन फिलहाल सबकुछ नियंत्रण में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











