मंगलवार को करें ये उपाय तो पूरी होगी हर मनोकामना, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां

ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है तो उसे जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मंगलवार के दिन कुछ उपाय करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

Mar 17, 2026 - 17:14
Mar 17, 2026 - 17:16
मंगलवार को करें ये उपाय तो पूरी होगी हर मनोकामना, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां

NEWS DESK : हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का अपना विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में से मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है तो उसे जीवन में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मंगलवार के दिन कुछ उपाय करना बेहद लाभकारी माना जाता है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन इन 5 उपायों को जरूर करें।

सरकारी जॉब की है चाहत तो करें ये उपाय

अगर आप गवर्नमेंट जॉब करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें पान अर्पित करें। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से व्यक्ति को मनचाही सफलता मिलती है। साथ ही सरकारी नौकरी मिलने के योग बनते हैं।

वहीं, मंगल दोष को कम करने के लिए मंगलवार को लाल मिर्च का दान करना शुभ माना गया है। यह उपाय कुंडली के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

बजरंग बली को ऐसे करें प्रसन्न

अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन परिवार संग बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र के पाठ से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और हर काम में तरक्की मिलती है।

अगर आप मनचाही इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान कर लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। पूजा के समय हनुमान जी को लाल रंग के फल और फूल चढ़ाएं। साथ ही सिंदूर चढ़ाएं और फिर उसी सिंदूर से अपने माथे पर टीका लगाएं।

अगर आप हमेशा आर्थिक समस्याओं से घिरे रहते हैं और इस स्थिति से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं तो अपनी खराब आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी के इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए. यह मंत्र है- ‘ऊँ हं हनुमते नमः’. इस मंत्र का जप करने से धन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाती है.

मंगलवार के दिन इसकी है मनाही

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन उधार नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि भूलकर भी मंगलवार के दिन किसी को उधार न दें और न ही उधार लें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति खराब होती है और पैसों की तंगी होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0