मेहुल प्रसाद हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

पिछले दस वर्षों से युवा प्रहरी नामक सामाजिक संस्था के संयोजक हैं।

Jun 7, 2024 - 09:30
मेहुल प्रसाद हुए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

आइकॉनिक पीस अवॉर्ड कौंसिल द्वारा रांची के युवा नेता सह सोशल एक्टिविस्ट मेहुल प्रसाद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व मेहुल प्रसाद ने मानवाधिकार से स्नातकोत्तर की डिग्री रांची विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। वह पिछले दस वर्षों से युवा प्रहरी नामक सामाजिक संस्था के संयोजक हैं। वह राजनीतिक, समाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के अलावा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी लगातार सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर उनके परिवारजन एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0