PM मोदी का UAE दौरा खत्म, LPG समेत कई बड़े समझौतों पर बनी सहमति, 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अबूधाबी पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।
NEWS DESK : प्रधानमंत्री मोदी का UAE दौरा खत्म हो गया हैं। उनका यह दौरा केवल करीब 180 मिनट का था। इस दौरे में भारत और UAE के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी। इसमें LPG सप्लाई और ऊर्जा समझौता सबसे अहम माना जा रहा है।
PM मोदी का UAE दौरा खत्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अबूधाबी पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।
LPG समेत कई बड़े समझौतों पर बनी सहमति
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। इसके अलावा स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।
UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर चर्चा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0