बोकारो में साइबर ठगी के 6 पीड़ितों को लौटाए गए करीब 1.09 लाख रुपये
बोकारो: साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए बोकारो साइबर सेल की कार्रवाई राहत लेकर आई है। साइबर ठगी के बाद अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड कराई गई रकम को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ितों के खातों में वापस कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बोकारो में 6 साइबर ठगी पीड़ितों को कुल करीब 1 लाख 9 हजार रुपये वापस कराए गए।

बोकारो साइबर थाना की ओर से करीब 40 ऐसे लोगों को फोन कर थाना बुलाया गया था, जिनकी ठगी की रकम साइबर सेल की कार्रवाई के बाद अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड कराई गई थी। इनमें से 6 पीड़ित साइबर थाना पहुंचे, जिसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनकी रकम वापस कराई गई।
पीड़ितों के मुताबिक, वे अलग-अलग माध्यमों से साइबर ठगी का शिकार हुए थे। ठगी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई से संबंधित बैंक खातों में मौजूद रकम को होल्ड कराया गया।
पुलिस के अनुसार, कई मामलों में ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में पहुंचने के कारण उसे वापस कराने में कानूनी और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने में समय लगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पीड़ितों को उनकी रकम वापस कराई जा रही है।
बोकारो डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिले में साइबर ठगी के करीब 150 पीड़ितों की लगभग 23 लाख रुपये की राशि अलग-अलग बैंक खातों में होल्ड है। पुलिस इन पैसों की वापसी की प्रक्रिया में तेजी ला रही है। इसी क्रम में आज 6 पीड़ितों को करीब 1.09 लाख रुपये वापस कराए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0