निपु सिंह को मिला एलआईसी बिक्रय प्रशिक्षण सर्टिफिकेट
विशेष संवाददाता
रांची/जमशेदपुर। ब्रांच वन, रांची के एलआईसी अभिकर्ता निपु सिंह को एसटीसी प्रिंसपल एमएम अंसारी ने बिक्रय प्रशिक्षण सर्टिफिकेट दिया। साथ ही एलआईसी में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जमशेदपुर कदमा स्थित विक्रय प्रशिक्षण केंद्र कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें लगभग 30 अभिकर्ताओं ने झारखंड के विभिन्न जिलों से हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय विक्रय प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न प्लानों पर चर्चा किया गया। इसमें हेल्थ इंश्योरेंस, कैंसर कवरेज प्लान, मार्केटिंग, केवाईसी, और यूलिप प्लान के अलावा दर्जनों से अधिक प्लानों के बारे में जानकारी दी गई। बिक्रय प्रशिक्षण में एमएम अंसारी ,अभय कुमार सिन्हा, प्रभात रंजन शंकर, प्रशांत कुमार महापात्रा सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



admin@admin.com



