पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज
PALAMU : पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखा गया है. मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से पलामू के पाटन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल, राज्य में झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चल रहा है. इस बीच पलामू में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट फेसबुक के एक पेज पर लिखी गई थी. इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने पूरे मामले में संज्ञान लिया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने पलामू के पाटन थाना में सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करने वाले विजय विश्वकर्मा के खिलाफ आवेदन दिया था.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर सिंह और सचिव रंजीत सिंह ने आवेदन दिया है. आवेदन में अमर्यादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था. पुलिस ने आवेदन के आधार पर विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर पूरे मामले में अनुसंधान शुरू कर दी है.
इस संबंध में सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले में आगे की अनुसंधान कर रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई थी और गाली लिखी गई थी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













