दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या से CM सम्राट मर्माहत, मुआवजे का किया ऐलान, घटना पर जताया दुख
Samrat Chदिल्ली के द्वारका में बिहार के खगड़िया निवासी श्रमिक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इस घटना पर सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। oudhary compensation
PATNA : दिल्ली के द्वारका में बिहार के खगड़िया निवासी श्रमिक पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। इस घटना पर सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को कुल 8 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं, जिसमें 4 लाख श्रम संसाधन विभाग और 4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि "दिल्ली के द्वारिका में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में खगड़िया निवासी श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।"
उन्होंने कहा कि "हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से प्रयासरत हैं। मृतक के आश्रितों को 8 लाख अनुग्रह अनुदान (4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं 4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से) देने का निर्देश दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।"
चिराग पासवान की पार्टी ने की 2 लाख की मदद
वहीं, इससे पहले बीते मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने पांडव कुमार के परिजनों से मुलाकात की थी। चिराग पासवान ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए इस घटना पर कहा कि यह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है। यह घटना कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। किसी भी स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया से परे इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं हो सकती। पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











