सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ पहुंचे बॉटनिकल गार्डन
NEWS DESK : सेशेल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया
सेशेल्स पहुंचने पर PM मोदी का स्वागत नृत्य संगीत से किया गया, जिनमें से एक समूह ने कच्छ का नृत्य पेश किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव! उन्होंने कहा, सेशेल्स में हवाई अड्डे पर हुए स्वागत में कच्छ का नृत्य भी शामिल था। भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारे प्रवासी समुदाय ने जिस तरह से संजोकर रखा है, वह तारीफ के काबिल है.
सेशेल्स पहुंचने के बाद पीएम मोदी, राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ एक ही गाड़ी में सवार होकर नेशनल बॉटनिकल गार्डन गए. पीएम मोदी ने सेशेल्स के बॉटनिकल गार्डन में एक पौधा भी लगाया. उसके बाद गार्डन में घूमने के दौरान राष्ट्रपति के साथ नारियल का पानी पिया. प्रधानमंत्री मोदी गार्डन में विशालकाय अल्डाब्रा कछुओं को खाना खिलाते नजर आए.
सेशेल्स के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर सेशेल्स पहुंचे हैं पीएम मोदी
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर हैं. वे गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की संसद नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











