BIG BREAKING : पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, 200 से ज्यादा घायल, तेज बारिश के बीच 10 लाख से ज्यादा लोग मौजूद
NEWS DESK : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे।
यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद हैं। यात्रा मुख्य मंदिर से 3 किमी दूर बने गुंडीचा मंदिर तक जाएगी।
पहले भी 2 बार भगदड़ हुई ; 2025 में 3 मौत
18 जुलाई 2015 करीब 19 साल बाद हुई नवकलेवर रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंचे थे। भगवान बलभद्र का रथ खींचे जाने के दौरान ग्रैंड रोड पर मारिचिकोट चौक के पास अचानक भीड़ बढ़ गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। दम घुटने से 2 महिलाओं की मौत हुई, जबकि 6 लोग घायल हुए।
वहीं, 29 जून 2025 को रथयात्रा के तीसरे दिन तड़के गुंडिचा मंदिर के बाहर सरधाबली इलाके में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए जमा थे। इसी दौरान भीड़ एक साथ आगे बढ़ने लगी। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बाद में कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











