रणवीर सिंह ने छोड़ी 'डॉन 3’, छोड़ने की बड़ी वजह आई सामने, हुआ खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर फिल्म में अधिक आक्रामक टोन और संवादों में कठोर भाषा शामिल करने के पक्ष में थे। हालांकि, निर्देशक फरहान अख्तर इस दृष्टिकोण से सहमत नहीं थे।

Apr 30, 2026 - 18:01
रणवीर सिंह ने छोड़ी 'डॉन 3’, छोड़ने की बड़ी वजह आई सामने, हुआ खुलासा

ENTERTAINMENT DESK : फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म Don 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का कारण कास्टिंग नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट को लेकर सामने आए मतभेद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह ने फिल्म से अलग होने का फैसला क्रिएटिव असहमति के चलते लिया। बताया जा रहा है कि अभिनेता फिल्म को अधिक इंटेंस और रियलिस्टिक बनाना चाहते थे। उनका मानना था कि मौजूदा दौर में दर्शक ज्यादा डार्क और वॉयलेंट कंटेंट को पसंद कर रहे हैं, इसलिए किरदार के ट्रीटमेंट में बदलाव जरूरी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर फिल्म में अधिक आक्रामक टोन और संवादों में कठोर भाषा शामिल करने के पक्ष में थे। हालांकि, निर्देशक फरहान अख्तर इस दृष्टिकोण से सहमत नहीं थे।

क्लासिक फॉर्मूले पर अड़े फरहान

फरहान अख्तर का मानना था कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की पहचान उसके स्टाइल और कंट्रोल्ड नैरेटिव में है, न कि अत्यधिक हिंसा या गाली-गलौज में। उन्होंने पहले के वर्जन, जिनमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, का हवाला देते हुए कहा कि बिना इस तरह के तत्वों के भी फिल्में सफल रही हैं।

मतभेद के बाद अलग हुए रास्ते

सूत्रों के अनुसार स्क्रिप्ट को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। फरहान अपने विज़न से समझौता करने के पक्ष में नहीं थे, जबकि रणवीर कहानी में बदलाव चाहते थे। अंततः इन रचनात्मक मतभेदों के चलते अभिनेता ने प्रोजेक्ट से अलग होने का निर्णय लिया। फिल्म पहले से ही देरी और कास्टिंग को लेकर चर्चाओं में रही है। अब देखना होगा कि ‘डॉन 3’ नए कास्ट और मौजूदा विज़न के साथ कब तक फ्लोर पर जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0