सरायकेला में रामनवमी की धूम, जुलूस में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, लाठी भांज युवाओं का बढ़ाया उत्साह, लगाए जय श्रीराम के नारे

रामनवमी जुलूस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद लाठी भांजकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे लगाए।

Mar 27, 2026 - 16:31
सरायकेला में रामनवमी की धूम, जुलूस में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, लाठी भांज युवाओं का बढ़ाया उत्साह, लगाए जय श्रीराम के नारे

SARAIKELA : झारखण्ड में रामनवमी की धूम है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रामनवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में रामभक्त हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सरायकेला के मोहितपुर और सीनी क्षेत्र में रामनवमी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रामनवमी के जुलूस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए।

 सरायकेला में रामनवमी की धूम

रामनवमी जुलूस के दौरान युवाओं की टोली ने कई तरह के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए। डंके की थाप पर लाठी भांजते युवा “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के नारे लगाते नजर आए। इन करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जमा रहे। पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा साफ झलक रही थी।

जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला। 

जुलूस में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

रामनवमी जुलूस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। उन्होंने खुद लाठी भांजकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे लगाए। उनकी मौजूदगी से जुलूस में विशेष उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0