पितृपक्ष मेले में होटल विष्णु व्यू की सेवा पहल, पिंडदानियों को बांटा शीतल पेयजल
रवि चौरसिया और गुनगुन चौरसिया ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पानी की बोतलें वितरित कर निभाई सेवा की जिम्मेदारी
गयाजी। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामाजिक संगठन, संस्थाएं और समाजसेवी लगातार आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में होटल विष्णु व्यू के प्रोपराइटर रवि चौरसिया एवं गुनगुन चौरसिया ने बुधवार को पिंडदानियों के बीच स्वयं पानी की बोतलों का वितरण किया। इस दौरान दोनों ने मेला क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रोककर पेयजल उपलब्ध कराया। भीषण गर्मी और उमस के बीच श्रद्धालुओं ने पानी मिलने पर राहत महसूस की और सेवा कार्य की सराहना की। मौके पर रवि चौरसिया ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु अपने पितरों के मोक्ष की कामना लेकर आते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे भी यथासंभव सहयोग जारी रहेगा। इस अवसर पर गुनगुन चौरसिया ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





