तमिलनाडु की राजनीति के नये हीरो बने थालापति विजय, मिलने लगी बॉलीवुड से बधाई, एक्शन के सुपरस्टार ने भेजा भावुक संदेश

बॉलीवुड से भी विजय को समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि लोगों का विजय के प्रति भरोसा और प्यार देखना बेहद खास है। उन्होंने विजय को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

May 4, 2026 - 19:00
तमिलनाडु की राजनीति के नये हीरो बने थालापति विजय, मिलने लगी बॉलीवुड से बधाई, एक्शन के सुपरस्टार ने भेजा भावुक संदेश

NEWS DESK : तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने थालापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK) विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, चेन्नई स्थित विजय के आवास पर जश्न का माहौल बन गया है। इस खास मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन भी उन्हें बधाई देने पहुंचीं। पार्टी कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर डांस और जश्न में डूबे नजर आए।

वहीं, बॉलीवुड से भी विजय को समर्थन और शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि लोगों का विजय के प्रति भरोसा और प्यार देखना बेहद खास है। उन्होंने विजय को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

टीवीके इस चुनाव में अकेले मैदान में उतरी है और अपने दम पर बड़ी बढ़त हासिल कर रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, विजय खुद भी तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से आगे चल रहे हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ते दिख रहे हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना शुरू होने के बाद से थालापति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इतना ही नहीं एमके स्टालिन खुद ही अपनी सीट से चुनाव हार गए हैं।  तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 6499 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। 

राजनीति में विजय के प्रवेश ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। तमिलनाडु की राजनीति मुख्य रूप से दो प्रमुख गठबंधनों द्वारा संचालित होती रही है, सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रहा डीएमके का नेतृत्व वाला गठबंधन और भाजपा सहित एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन। मतों की गिनती अभी भी जारी है और चुनाव आयोग द्वारा अंतिम परिणाम अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0