ट्विशा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पति समर्थ 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, AIIMS डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमॉर्टम

May 23, 2026 - 18:50
ट्विशा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पति समर्थ 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, AIIMS डॉक्टर करेंगे दोबारा पोस्टमॉर्टम

NEWS DESK : भोपाल के ट्विशा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वहीं, ट्विशा के शव को दूसरी बार पोस्टमॉर्टम रविवार को होगा। इसके लिए दिल्ली एम्स के चार डॉक्टरों की टीम शनिवार शाम अपने औजारों के साथ भोपाल के लिए रवाना होगी। बार काउंसिल ने समर्थ का वकालत का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। 

समर्थ शुक्रवार को सरेंडर करने के लिए जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा था, लेकिन उसे भोपाल जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद भोपाल में उसने सरेंडर किया। पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लेने के बाद उसे अगले दिन कोर्ट के सामने पेश किया और अब वह एक सप्ताह तक पुलिस रिमांड में रहेगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे।

कोर्ट ने समर्थ की मां और ट्विशा हत्याकांड में दूसरी आरोपी पूर्व जज राजबाला सिंह की अग्रिम जमानत को लेकर सुनवाई के लिए सोमवार का दिन तय किया है। राजबाला सिंह को निचली अदालत से अग्रिम जमानत मिली हुई है। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में मध्य प्रदेश सरकार ने याचिका दायर की है। इस पर हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा।

ट्विशा के एडवोकेट अंकुर पाण्डेय ने कहा कि “कल पुलिस आरोपी समर्थ सिंह को जबलपुर से अरेस्ट करके भोपाल लाई थी। आज सुबह पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और सात दिन की रिमांड मांगी। सभी हालात को देखते हुए, खासकर यह देखते हुए कि वह 12 तारीख से लगातार फरार था, मजिस्ट्रेट ने सात दिन की पुलिस रिमांड दे दी। पहले दावा किया गया था कि बॉडी सौंप दी गई है, लेकिन सबने देखा कि असल में क्या हुआ। 

उसने यह काम किया या नहीं, इसकी जांच अब पुलिस इन सात दिनों में करेगी। उसके पासपोर्ट के बारे में भी कार्रवाई की गई, और उसके वकील ने आज कोर्ट में पासपोर्ट जमा कर दिया। प्रिजर्वेशन से जुड़ी तीन एप्लीकेशन भी पेंडिंग हैं, जिसमें मोबाइल नंबर से जुड़ी एक एप्लीकेशन भी शामिल है, जिसकी अगली सुनवाई 29 तारीख को होनी है। अब जांच जारी रहेगी। इस बारे में भी कार्रवाई होगी कि वह इन 10 दिनों में कहां और किसके प्रोटेक्शन में रहा। अगर कोई सरकारी अधिकारी उसे पनाह देने में शामिल थे, तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0