धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, 25 टीमों की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद

Jul 28, 2026 - 17:48
Jul 28, 2026 - 17:49
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, 25 टीमों की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद

DHANBAD : धनबाद जिले में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की. रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीम ने जिले के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. कार्रवाई के बाद संबंधित इलाकों में हड़कंप का माहौल है.

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने कतरास, महुदा, लोयाबाद समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है.

पूर्व प्रत्याशी और कारोबारी के ठिकानों पर कार्रवाई

ईडी की टीम ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव, जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान और कोयला कारोबारी अनिल गोयल के कपूरिया स्थित कोक भट्ठा में छापेमारी की. कपूरिया स्थित कोयला भट्ठा में ईडी की कार्रवाई कई घंटों से जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पेन ड्राइव मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. फिलहाल जिले के अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की 25 टीमें कार्रवाई में जुटी हुई हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0