NCCS पुणे और NIAB हैदराबाद में VACCINE परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य अंतिम चरण में

राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB) हैदराबाद को टीकों के परीक्षण और बैच जारी करने के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के रूप में अधिसूचित किया गया है।

Aug 21, 2021 - 09:40
NCCS पुणे और NIAB हैदराबाद में VACCINE परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य अंतिम चरण में

जनहित में COVID-19 संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए वैक्सीन बैचों को शीघ्र जारी करने के लिए COVID-19 टीकों के परीक्षण को विनियमित करने के लिए और अधिक सुविधाएं स्थापित करना आवश्यक है। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के दो स्वायत्त संस्थानों की पहचान की है। राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB) हैदराबाद और राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (NCCS) पुणे, को सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरीज (CDL) के रूप में उन्नयन के लिए अधिसूचित किया गया है । इस कार्य योजना में लगने वाला धन सहायता PM-CARES फंड के तहत प्रदान की गई है ।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वैक्सीन विकास और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, वैक्सीन विकास और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाने के लिए अपना समर्थन जारी रखे हुए है। NCCS पुणे और NIAB हैदराबाद में वैक्सीन परीक्षण के लिए सुविधाओं की स्थापना इस दिशा में एक कदम है।

PM CARES फंड के सौजन्य से, हैदराबाद में COVID-19 वैक्सीन परीक्षण सुविधा के लिए राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB) की प्रयोगशाला को केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (CDL) के रूप में उन्नत किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र में NIAB हैदराबाद की सुविधा को अब COVID-19 टीकों के परीक्षण और लॉट रिलीज के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला के रूप में अधिसूचित किया गया है। NCCS पुणे को CDL के रूप में पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।

यह देखते हुए कि सुविधाएं राष्ट्र के वैक्सीन निर्माण केंद्रों के निकट स्थित हैं, वैक्सीन निर्माण और आपूर्ति को आसान बनाने की उम्मीद के साथ प्रति माह टीकों के 60 बैच की उम्मीद है। PM-CARES फंड और दो संस्थानों के अथक प्रयासों ने अत्याधुनिक, आधुनिक GLP अनुरूप वैक्सीन परीक्षण सुविधाओं के तेजी से उन्नयन और स्थापना को सक्षम बनाया है । यह वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करेगा और भारत में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0