'हर रोज कितना दूध पीते हो', रवि शास्त्री के सवाल पर वैभव सूर्यवंशी का मजेदार जवाब वायरल, छूट जाएगी आपकी हंसी, देखें VIDEO
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया गया एक मजेदार जवाब है, जिसने पूरे स्टेडियम को हंसने पर मजबूर कर दिया।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर न सिर्फ ऑरेंज कैप जीती, बल्कि कई बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार भी अपने नाम किए।
IPL 2026 में वैभव ने जीते 5 बड़े अवॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स भले ही खिताब नहीं जीत सकी लेकिन वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन जैसे पांच बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। इन पुरस्कारों के साथ उन्हें कुल 45 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। वहीं सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें एक शानदार टाटा सियेरा कार भी पुरस्कार स्वरूप दी गई।
रवि शास्त्री के सवाल पर आया मजेदार जवाब
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी मंच पर पहुंचे तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने उनसे हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल किया। रवि शास्त्री ने पूछा, "इतनी कम उम्र में इतनी ताकत कहां से आती है? रोजाना कितना दूध पीते हो?"
— Shin Kohli (@Shinkohli) May 31, 2026
इस सवाल को सुनकर वैभव मुस्कुराने लगे और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "मैं अब दूध नहीं पीता हूं।" वैभव का यह जवाब सुनते ही मंच पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भी जोरदार ठहाके लगाए और माहौल खुशनुमा हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वैभव सूर्यवंशी और रवि शास्त्री के बीच हुई यह मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। क्रिकेट फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और युवा बल्लेबाज के हाजिरजवाबी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











