एकतरफा पुलिस कार्रवाई के आरोप पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, दारोगा पर कार्रवाई की मांग
औरंगाबाद: देवकुंड थाना क्षेत्र के ओरानी गांव में कथित एकतरफा पुलिस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने देवकुंड थाना के दारोगा धनंजय कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के खेल मैदान में कथित अतिक्रमण के प्रयास को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। आरोप है कि मामले में एक पक्ष की प्राथमिकी के आधार पर तीन लोगों को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन पर कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर रात में गांव पहुंचकर महिलाओं को परेशान करने और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीण रमिता कुमारी ने दारोगा धनंजय कुमार पर उनके घर पहुंचकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने दारोगा के खिलाफ जांच और निलंबन की मांग करते हुए बच्चों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोनों पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।
वहीं, देवकुंड थानाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों पर कहा कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों से कुल 26 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस से बदसलूकी के मामले में एक पक्ष के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0